www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मुंबई से चंद्रपुर पहुंचे विधायक जोरगेवार.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मुंबई से चंद्रपुर पहुंचे विधायक जोरगेवार.

Chandrapur 12 मार्च : यहां आयोजित बॉटनिकल गार्डन के उदघाटन समारोह के लिए मुंबई से निकले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को साथ लेकर एक ही चार्टर प्लेन में स्थानीय विधायक किशोर जोरगेवार चंद्रपुर में पहुंचे.
उल्लेखनीय है कि, जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार की अगुवाई में यहां विसापुर में बॉटनिकल गार्डन के लोकार्पण तथा चंद्रपुर शहर के लिए मनपा द्वारा प्रस्तावित अमृत जलापूर्ति योजना एवं भूमिगत गटर योजना का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया था. इसी समारोह के लिए ही मुख्यमंत्री शिंदे मुंबई से एक विशेष विमान से चंद्रपुर के लिए निकले थे. मुख्यमंत्री शिंदे के साथ उसी चार्टर प्लेन में स्थानीय विधायक किशोर जोरगेवार भी मुख्यमंत्री की बगल की सीट पर बैठे थे. यह विशेष विमान नागपुर एयरपोर्ट पर उतरा, वहां से मुख्यमंत्री एक अन्य चार्टर प्लेन से चंद्रपुर के लिए रवाना हुए. इस चार्टर प्लेन में भी स्थानीय विधायक जोरगेवार मुख्यमंत्री शिंदे के साथ ही चंद्रपुर तक आये. उधर विसापुर में आयोजित कार्यक्रम के स्थल पर शाम 7 बजे के बाद भी मुख्यमंत्री शिंदे का आगमन नहीं हुआ था,जबकि कार्यक्रम का तय समय शाम 5 बजे का निर्धारित किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808